फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विवेचना में लापरवाही पर तीन उप निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को तीन उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। विवेचना, आईजीआरएस और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बावजूद कई पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं।
पिछले दिनों एसपी ने इसकी समीक्षा की थी। लापरवाही मिलने पर उन्होंने रॉबर्ट्सगंज थाने के एसआई इजहार खान, हाथीनाला थाने के एसआई विनय कुमार सिंह और पिपरी थाने के उप निरीक्षक रमेश सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें ताकि जनता का विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें