फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की भक्तों ने की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी दुर्गा का कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। देवी भागवत के अनुसार नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप का पूजन अर्चन होता है। देवी मंदिरों पर अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का भक्तों ने पाठ किया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसरों में पुलिस तैनात रहीं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातो शीतला मंदिर, दंडइत बाबा मंदिर परिसर में विराजमान मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पहुंच कर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शीतला मंदिर पर भीड़ को देखते हुए चौराहे पर ही बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया। डाला बारी स्थित मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। कमेटी की तरफ से नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें