फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की भक्ति में रात भर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में खाटू श्याम भक्ति जागरण में शामिल भक्त। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगर के उत्तर मोहाल में रविवार की रात खाटू श्याम की भक्ति में श्रद्धालु खूब झूमे। खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने गीत गाया और कीर्तन किया।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम भक्त मंडल की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुआ कीर्तन-भजन का दौर देर रात तक चलता रहा। नीरज केजरीवाल और दिव्या ने जन्म उत्सव आपका हम आज मनाएंगे..., माता अहलवती के आंगन में श्याम लियो अवतार... काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है... आदि गीतों पर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। इस मौके पर अमित जैन, विवेक, विकास, पवन जैन, मोना, बबली, सुमन, रेनू, ऊषा, जूली, मीना जालान, निशा अग्रवाल, पायल, पूनम, खुशबू खेतान, शीला, अनिता कानोडिया, रिंकी, पिंकी, प्रभा बंका, निक्की, प्रदीप खेतान, रामजी मोदनवाल, मनोज, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें