फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकूट में डेंगू से नहीं मिल रही राहत, पांच मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट इलाके में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। त्योहारों के बीच शुक्रवार को डेंगू के पांच मरीज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मरीजों के बढ़ने को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में डेंगू से बचाव के ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

म्योरपुर सीएचसी में शुक्रवार को मुर्धवा निवासी गीता (42), रेणुकूट निवासी सोनू (17), राकेश यादव (37), अर्चना यादव (13 ), सुमन (31) को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। म्योरपुर में भी लगातार मरीजों के आने का क्रम लगा हुआ है। चार बेड के वार्ड में एक बेड पर पिता और पुत्री का उपचार चल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्थिति गंभीर हो रही है।
इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल की जा रही है। राहत कार्य के लिए लगातार मॉनिटरिंग भी चल रही है। कहा कि रेणुकूट के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर जिस इलाके में मरीज बढ़ रहे हैं, वहां राहत कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें