विंढमगंज। विकास खंड दुध्दि के ग्राम पंचायत केवाल में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने पवाले सौर ऊर्जा से संचालित पानी टंकी को मरकाम टोला के तिराहे पर लगवाने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
सोमारू गोंड, रामदुलारे गोंड के अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रामदुलारे ने कहा कि ग्राम प्रधान ने मनमाने करते हुए जिस जगह पर जरूरत नहीं थी वहा पर पानी टंकी लगवाया जा रहा है। महादेव गोंड, जीत सिंह गौड़ ने कहा कि सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया जा रहा है। कहा कि पानी टंकी मरकाम तिराहे पर नहीं लगा तो दुध्दी ब्लॉक का घेराव करेंगे। उधर ग्राम प्रधान बोधा राम का कहना है कि पूर्व से चयनित स्थल पर ही सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला पानी टंकी लगवाया जा रहा है। गांव में कोई विकास कार्य होता है तो कुछ लोग विरोध ही करते है। प्रदर्शन में गणेश गोंड, हीरालाल गोंड, प्रेम चंद गोंड, मोहन, दीनदयाल, रीता, शांति, प्रभावती, चंपा देवी , किस्मतिया देवी आदि मौजूद रही।