फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान के लिए महिलाओं का प्रदर्शन, साउडीह टोले में मनरेगा से हुआ था सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। विकास खंड दुद्धी के हथवानी ग्राम पंचायत के साउडीह टोले में पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण के कार्य में लगे 23 मनरेगा मजदूरों को 25 दिन की मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका है। इससे नाराज मजदूरों ने बृहस्पतिवार को जनसत्ता दल के प्रधान महासचिव आशीष सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि वे जुलाई सड़क निर्माण में काम की है। बीडीओ रमाकांत सिंह को सौंपे ज्ञापन में महिला मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत हथवानी के साउडीह टोले में सड़क निर्माण में गांव के तकरीबन 23 मनरेगा मजदूर लगाए गए थे। मजदूरों ने जुलाई माह में 25 दिन काम किया और मजदूरी की भुगतान अभी तक नहीं हो सका। ग्रामीण महिला मजदूर किरण, मंजू देवी, देवंती, तारा देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, सुबरनी देवी, विन्दा देवी, लक्ष्मीनिया, बसंती तथा गिरजाशंकर, सुरेंद्र यादव ने बताया कि 25 दिन की मजदूरी बाकी है और अभी तक ठेकेदार व विभाग की तरफ से एक रुपये तक नहीं दिया गया। इससे वे काफी परेशान है।
इस पर बीडीओ ने कहा कि कार्यदायी संस्था यदि पीडब्ल्यूडी है तो मजदूरी भुगतान में ब्लॉक को कोई मतलब नहीं है। हां मजदूरों द्वारा किये गए मजदूरी के हाजिरी के बावत मस्टररोल की जांच की जा सकती है। कहा कि इस संबंध में संबंधित संस्था ही समस्या का निदान कर सकती है। उधर वर्क इंचार्ज जेई योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर मस्टरोल भरा गया होगा तो भुगतान हो गया होगा। मस्टरोल दिखवा ले, हमारे तरफ से सब को रुपये भेजा जा चुका है। कुछ पेंडिंग है तो उन्हें हमारे कार्यालय भेजिये हम दिखवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें