फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए डब्बा-बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज अशोक नगर में पेयजल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को अशोक नगर के लोगों ने डिब्बा, बॉल्टी के साथ प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेयजल समस्या के संबंध में जिम्मेदारों को सूचना दी गई, इसके बावजूद अशोक नगर में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर में पानी की आपूर्ति न किए जाने और बोर का पानी छोड़ने से लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ अशोक नगर में पिछले एक सप्ताह से घरों की बोरिंग सूख गई है। रहवासियों का कहना है कि मोहल्ले में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग सभासद से की तो उन्होंने असमर्थता जता दी। इस पर ब्रह्मनगर के गिरीश पांडेय ने 12 मई की शाम को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से फोन पर टैंकर से पानी सप्लाई करने का आग्रह किया। अधिशासी अधिकारी ने टैंकर भेजने का भरोसा दिया लेकिन आज तक अशोक नगर में पानी नहीं पहुंच सका। इससे नाराज होकर रहवासियों ने रविवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पांडेय के नेतृत्व में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कुसुम पांडेय व किरन सिंह ने बताया कि पहले इस गली में पानी का कनेक्शन था जो सड़क, नाली और नई पाइपलाइन डालने के लिए हुई खोदाई में क्षतिग्रस्त हो गई। अब सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पाता। मणि प्रसाद तिवारी और किरण देवी ने बताया कि एक सप्ताह से घरों की बोरिंग सूख जाने के कारण दर्जनों परिवार के लोग पानी के लिए परेशान हैं। सभी ने टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अंतिमा, रजनीश, रामकली, कमलेश, शिवाजी, सरिता, नीतू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें