सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएपी खाद मूल्य में वृद्धि किए जाने के विरोध किया है। मूल्य बढ़ोत्तरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन किया।
मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि डीएपी खाद पहले 1200 रुपये प्रति बोरी मिलती थी, लेकिन अब डीएपी खाद के मूल्य में प्रति बोरी बढ़ोतरी किया गया है। सपा नेताओं के मुताबिक इसी तरह एनपीके खाद का मूल्य बढ़ाने की खबरें सोशल मीडिया पर है। आरोप लगाया कि खाद का मूल्य बढ़ाकर सरकार किसानों का शोषण कर रही है। कहा की खाद का दाम यदि बढ़ा है तो सरकार बढ़ी कीमतों को वापस लेने का काम करें, नहीं तो सड़क पर किसानों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध किया। कहा कि इस सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना कुशवाहा, रोहित, राज भारती, गणेश, संजय, सतेंद्र यादव, जावेद, नूर मोहम्मद, राजेंद्र आदि रहे।