फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और जाम के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टों की आड़ में बालू के अवैध खनन और बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी कर जाम लगाए जाने से नाराज लोगों ने रविवार को महलपुर मोड़ पर प्रदर्शन किया। नो पार्किंग जोन घोषित करने के बाद भी गाड़ियां खड़ा करने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला प्रशासन ने बालू खनन एरिया को नो पार्किंग जोन घोषित तो कर दिया है लेकिन उसका पालन बखूबी नहीं हो पा रहा है। बालू साइटों पर नियमों के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। लीज एरिया छोड़कर लीज से बाहर खनन जोरों पर है। लोडिंग भी मानक के विपरीत कराई जा रही है और बिना परमिट के भी गाड़ियों को पास कराया जा रहा है। एनजीटी के नियमों के विपरीत भारी मात्रा में नदियों में कचरा डाला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीदार सुनील कुमार ने समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में अजय पाठक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव, पवन पटेल, हिमांशु यादव, परमेंद्र यादव, शिवकुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रेम गिरी, मुस्ताक खान, पंकज यादव, पवन पटेल, मोहित पाठक, खुर्शीद आलम, विनोद निषाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें