फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को खोलने एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों को जीविकोपार्जन के लिए मानदेय उपलब्ध कराने के संबंध में सोमवार को माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बंद होने से शिक्षकों के समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

मांग पत्र देने के दौरान शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा में 85 फीसदी से अधिक योगदान करने वाले निजी विद्यालयों का पिछले 22 मार्च 2020 से कोरोना काल का अवकाश होने के कारण स्थिति दयनीय हो गई है। अध्यापक जमा होने वाली फीस से ही वेतन प्राप्त करते हैं। लेकिन स्कूलों में बच्चों के न आने तथा अभिभावकों द्वारा फीस जमा न करने से पिछले एक वर्ष से भुखमरी की समस्या से परेशान हैं। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होना था उसमें भी 1 से 8 तक के विद्यालय चरणबद्ध तरीक़े से बंद होने से इन विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक तथा विद्यालय बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
सीएम से विद्यालयों को खोलने के संबंध मेें निर्देश जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, महामंत्री मुस्तकीन अहमद, रमाकांत कुशवाहा, नरेंद्र देव पांडेय, संतोष साहनी, प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष शुशील चौबे, उपाध्यक्ष गिरिजेश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें