फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में खर्च हुए धन के भुगतान की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान कराने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव की अगुवाई में पूर्व ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन देकर पूर्व ग्राम प्रधानों की ओर से कराए गए कार्यों के बकाया भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व में डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ और एडीओ पंचायत स्तर पर स्वीकृत कार्यों को कराने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर पूर्व ग्राम प्रधानों ने गहरी नाराजगी जताई है। डीएम को पत्रक देकर अवगत कराया गया है कि ग्राम प्रधानों के बकाया मानदेय, विद्यालयों के कायाकल्प, सामुदायिक भवन का निर्माण, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग, सीसी मार्ग का निर्माण, विद्यालय का बाउंड्री वॉल निर्माण, सबमर्सिबल पंप निर्माण, गांव के विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कराने के बाद धन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम से बकाया भुगतान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मांग पत्र देने में अमरावती, शिवनारायण, दिलवासी, जितेंद्र नाथ, निर्मला देवी, लाची, देव कुमारी, अरुंधति, लालता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें