फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में सिटी अस्पताल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में वर्षों से सिटी अस्पताल की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नगर की आबादी दो लाख से अधिक होने के बावजूद यहां सिटी अस्पताल न होने से मरीजों, खासकर महिलाओं और बच्चों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने इस समस्या को स्टांप पंजीयन एवं प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के समक्ष बजट पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन के माध्यम से रखा। उन्होंने बताया कि नगर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग खाली पड़ा है, जिसे सिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा सकता है। पूर्व में भी इस मांग को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 में व्यापारियों के हित में कई सुधार किए गए हैं, लेकिन अभी भी कुछ सुधारों की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि छोटे व्यापारियों को जीएसटी रिफंड शीघ्र मिले, ताकि उनकी पूंजी न फंसे। डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को सब्सिडी एवं प्रशिक्षण दिया जाए। लाइसेंस और परमिट प्रक्रिया को सरल किया जाए और कागजी कार्रवाई कम करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाए। जीएसटी की सीमा 40 लाख से बढ़ाकर 75 लाख की जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन और नगर संयोजक अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें