फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारपीट के आरोपी को पुलिसकर्मी ने मारी लात, जूते से कुचला पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित दुद्धीचुआ मोड़ पर शुक्रवार की शाम जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली को लेकर मनबढ़ों ने वाहन चालकों की पिटाई की थी। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इस मामले में रविवार को एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी आरोपी को लात मारता और जूते से पैर कुचलता दिख रहा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शक्तिनगर थाना प्रभारी से जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत के दुद्धीचुआ बैरियर पर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की दो लोग लाठियों से पिटाई कर रहे हैं। शुक्रवार शाम हुई इस मारपीट का कारण वसूली बताया गया। सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। शक्तिनगर पुलिस ने खड़िया निवासी हिमाचल चौहान और अभिषेक पनिका के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। अब इस मामले में रविवार को एक और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में मारपीट के मामले में मौके पर पहुंचा डायल 112 का पुलिसकर्मी आरोपियों को गाड़ी में बैठा रहा है। इसी बीच दूसरा पुलिसकर्मी पहुंचता है। वह हिरासत में लिए गए एक युवक को लात मारता दिख रहा है। अपने जूते से उसके पैर को कुचल रहा है।
जिले में लंबे समय से खनिज-उपखनिज परिवहन पर वसूले जाने वाले जिला पंचायत शुल्क को लेकर सरकारी निर्देश-नियमों को दरकिनार किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। हाईवे पर किसी तरह का बैरियर स्थापित न करने का निर्देश होने के बावजूद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वसूली बैरियर स्थापित किए जाने को लेकर जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं। जिला पंचायत वसूली का जो टेंडर हर साल जारी करता है, उसमें स्पष्ट रूप से जिक्र होता है कि सोनभद्र से निकलने वाले खनिज, उपखनिज परिवहन का उद्गम स्थल यानी क्वैरी प्वाइंट पर टैक्स लिया जाना है। बावजूद इसके दुद्धीचुआ में बैरियर बना है।
विज्ञापन

000

वायरल वीडियो मामले में वर्जन

वर्जन:
वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। इसकी जांच प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर को दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार मीणा,एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें