फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर बनी वेदियों पर जले दीप

Sat, 05 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
छठ घाटों पर बनी वेदियों पर जले दीप
विज्ञापन
पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए माताएं कातक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार को दूसरे दिन उपवास रखकर शाम के समय छठ घाटों पर बनी वेदी पर दीप जलाने पहंुची। खरना प्रसाद के रूप में गुड़ से बनी खीर ग्रहण किया।  जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित राम सरोवर तालाब, बढ़ौली गांव के शिव सरोवर, अकड़हवा पोखरा, मेहुड़ी नहर पर व्रती महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता की ओर से छठ घाटों पर साफ-सफाई कराई गई। बभनी: बभनी बंधे पर छठ घाट पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। विंढमगंज: छठ पर्व पर सन क्लब ने सततवाहनी नदी पर बने छलका की साफ-सफाई के साथ ही पूजन करने वाली माताओं के लिए अलग पंडालों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन



चोपन: सोन नदी तट पर बने छठ घाट पर चोपन नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद के जरिए साफ-सफाई कराई गई। ओबरा: रेणु नदी घाट पर छठ पूजन के लिए शनिवार को व्रती महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा की। रेणुकूट: पिपरी नगर पंचायत की अध्यक्षा सावित्री देवी की ओर से छठ पूजा के मद्देनजर हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट, बैकुंठपुर कॉलोनी में बने छठ कुंड, मुरली गढ़ी, काली मंदिर एवं सभी वार्डों में बने छठ कुंडो की सफाई कर पानी भरा गया। सागोबांध:: पांगन नदी जो छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, वहां पर छठ पूजा समिति सागोबांध की ओर से साफ-सफाई कराई गई। सलखन: नव दुर्गा समिति के अध्यक्ष भोला जायसवाल की ओर से सलखन तालाब पर बने छठ घाट पर साफ-सफाई, टेंट व सजावट का प्रबंध किया गया। चुर्क: नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद सईद कुरैशी और बोल बम शिव कमेटी की ओर से छठ घाटों पर साफ-सफाई, टेंट और सजावट का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें