फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से बालक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक बालक समेत दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम कराने की कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

बभनी: रंदह गांव में पांच जून को रंदह गांव निवासी मंगरी देवी (62) पत्नी मानरूप गोंड रंदह जंगल में बकरी के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय महिला के पैर में सर्प ने डस लिया। सर्प के डसते ही महिला चिखती-चिल्लाती घर पहुंची और परिजनों को परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला का झाड़ फूंक कराने में जुट गए। धीरे धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे छत्तीसगढ़ झाड़ फूंक के लिए ले गये जब वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार को घर लेकर लौट गए और रात में उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र राय सिंह ने बुधवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही एसएसआई राम सिंहासन शर्मा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
चोपन: ग्राम पंचायत परासपानी के टोला चोरपनिया निवासी हरि प्रसाद का आठ साल का बेटा रवि प्रकाश बुधवार की सुबह सात बजे नीबू लेकर अपने घर में जा रहा था। उसी समय हाथ से नीबू गिर गया और नाली में चला गया। रवि ने नीबू निकालने के लिए नाली में हाथ डाला तभी उसे विषैले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर बच्चे को परिवार के लोग लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोग पीएम कराने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस कराने के लिए समझा-बुझा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें