फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरी गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के ओदारी गांव निवासी हीरालाल गोंड (30) की ससुराल म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी में है। मंगलवार को वह अपनी ससुराल आया था। देर रात लौटते समय मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर देवरी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने घायल युवक को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें