फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/ सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बरगवां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में पिता के साथ मासूम पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग नाराज हो गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद शवों का पंचनामा हुआ और पोस्टर्माटम के लिए भेजवाया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजे के करीब जुड़वार गांव के रहने वाले लल्लू यादव (35) किसी कार्य से चार साल के बेटे के साथ घर से बाइक से निकले थे। इसी दौरान गोरबी से बरगवां के तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लल्लू की बाइक को चपेट में ले लिया। घटना के बाद लल्लू व चार वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। ग्रामीण ट्रेलर चालक पर कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके उपरांत प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद शवों को पंचनामा कराने के बाद पोस्टर्माटम के लिए भिजवा गया। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक (टीआई) नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे चालक को गड़ेरिया इलाके से पकड़ लिया गया। उनका कहना था कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें