जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की मंगलवार की देर रात बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह ब्रेन टीबी से ग्रसित था। करीब 22 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। जेल प्रशासन ने परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया।
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी विनोद कुमार (34) आठ अप्रैल से जिला जेल में बंद था। उसके विरुद्ध चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गत तीन जून को उसकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए आईएमएस बीएचयू रेफर कर दिया। तब से बीएचयू में वह भर्ती था। मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि बंदी को ब्रेन में टीबी की बीमारी थी।