फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर पति से बात के बाद फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घघरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मायके में रह रही विवाहिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकता मिला। रात में विवाहिता ने फोन पर अपने पति से बातचीत की। इसके कुछ देर बाद फांसी लगाकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

धनपतिया देवी की पुत्री प्रमिला देवी (18) बृहस्पतिवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर महुआ के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर झूल र्गई। मृतका की मां ने बताया कि छह माह पूर्व प्रमिला की शादी बरवाटोला निवासी कुंवर सिंह के साथ हुई थी। एक जून को ससुराल से मायके आई थी। रात में बेटी ने मोबाइल फोन से अपने पति से बात भी की। मोबाइल पर क्या बात हुई पता नहीं चल सका और न ही बेटी ने कोई जानकारी दी। सुबह उठी और घर से बाहर जाकर उसने फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है। विवाहिता ने जान क्यों दी इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें