फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में चुनावी रंजिश में अधेड़ पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बचरा गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश में अधेड़ पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार को परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर बभनी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बचरा गांव में रविवार की रात रामशरीस (51) पुत्र चीनाराम गांव में ही एक आदमी के जन्मदिन पार्टी में घर गया था। पार्टी में ही रामशरीस को चुनावी रंजिश में लाठी डंडे से पीट कर घायल अवस्था में गांव के अन्य व्यक्ति के दरवाजे पर छोड़ वहां से भाग निकले। जब देर रात घर वाले बाहर निकले तो बरामदे में अधेड़ व्यक्ति को तड़पता देख परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में परिजनों ने बेहोशी हालत में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल रामशरीस ने मंगलवार को अपने पुत्र संजय के साथ आकर बभनी थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर में उसने गांव के ही तीन लोगों पर रविवार की रात जन्मदिन पार्टी में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें