फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पार्टी के बहाने युवक को घर से बुलाकर ले गया दोस्त, हत्या कर शव नहर में फेंका; नौ दिन से लापता था युवक

Fri, 02 Jan 2026 09:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: इस मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। युवक बीते 23 दिसंबर से लापता था।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के पास शुक्रवार को घाघर नहर में अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया (25) का शव मिला। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। अखिलेश को गत 23 दिसंबर की शाम घर से पार्टी के बहाने दोस्त उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही वह लापता था। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव निवासी अखिलेश यादव घर पर रहकर खेती-किसानी करता था। पत्नी सुनीता ने बताया कि 23 दिसंबर की देर शाम नरोत्तमपुर गांव का युवक सूरज पांडेय उसके घर आया। पार्टी में चलने की बात कहते हुए अखिलेश को अपने साथ वाहन में बिठाकर ले गया। इसके बाद से अखिलेश घर नहीं लौटा।

आसपास सहित सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी उसका कहीं पता न चलने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह अमौली गांव के पास घाघर नहर में युवक की लाश देखी गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शव को बाहर निकालने पर पहचान अखिलेश के रूप में हुई। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज पांडेय के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सूरज और अखिलेश साथ रहते थे। किन कारणों से उसकी हत्या की गई, यह सूरज की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें