दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरी गांव के समीप कनहर नदी में 12 दिन से लापता युवक का शव पाया गया। पुलिस ने युवक कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों के मुताबिक युवक तीन जनवरी को घर से लकड़ी काटने के लिए निकला था।
अमवार चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि संजय सिंह डूब क्षेत्र सुंदरी से हटकर नगवां गांव में रहता था। वह तीन जनवरी को घर से लकड़ी काटने की बात कहकर सुंदरी गांव गया था। सोमवार को उसका शव कनहर नदी में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकलवाया।