फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुजरात से लौटे युवक का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में सोमवार की रात एक युवक का शव उसके खेत के पास बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। युवक कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मझौली निवासी सुरेश कुमार (40) पुत्र रामवृक्ष गुजरात के अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार को ही अपने गांव लौटा था। सोमवार की शाम खेत पर किसी काम से गया था। रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी घर में भोजन तैयार कर उसकी खोजबीन कर रही थी। इस बीच उसने देखा कि पति का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर उसके खेत पर स्थित कमरे में फंदे पर लटका था। आसपास के ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें