फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थानांतर्गत डब्ल्यूआई कॉलोनी में शनिवार की देर शाम युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ ही माह पहले उसकी शादी हुई थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डब्लूआई कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार (30) वेल्डर का काम करता था। कुछ माह पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी इस समय मायके में है। युवक की मां भी घर पर नहीं थी। शनिवार की शाम अन्य सदस्य अपने कमरे में थे। पिता खड़क बहादुर ने आवाज लगाई, मगर श्रवण का कोई उत्तर न पाकर उसे ढूंढते हुए कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। पंखे से फंदे पर श्रवण का शव लटक रहा था। शोर-गुल सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें