फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे स्टेशन पर लावारिश मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रेणुकूट पर मंगलवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गई है। रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि मृत युवक की पहचान संजय सिंह (42) पुत्र महावीर सिंह निवासी नगला रानी थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। एम्बुलेंस लेकर शव लेने आये उसके बड़े भाई राजकुमार सिंह ने बताया कि वह पांच दिसंबर को घर से प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए निकला था।
वह बड़े ट्रेलर पर औद्योगिक कारखाने के लिए जाने वाली बड़ी मशीनों के साथ इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करता था। वह रेणुकूट रेलवे स्टेशन तक किन परिस्थितियों में पहुंचा। इसका पता नहीं चल सका है। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें