फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संर्दिग्ध हाल में पेड़ से 55 वर्षीय किसान रामलाल यादव का शव लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सीएचसी दुद्दी ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सांगोबाध निवासी रामलाल यादव (55) खेती कर जीवकोपार्जन करते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे रामलाल घर से निकले। इसके बाद वह वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका। बृृहस्पतिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा कि घर से कुछ दूर पलास के पेड़ में रामलाल का शव लटक रहा है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें