फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नरायनपुर में खड़े ट्रक से भिड़ी डीसीएम, करमा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। मिर्जापुर के नरायनपुर के पास सोमवार की सुबह चावल लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े कोयला लदे ट्रक में भिड़ गई। मामले में करमा के सरंगा निवासी चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरंगा निवासी साेनू जायसवाल (27) पुत्र जयकुमार डीसीएम चलाता था। सोनभद्र से चावल लादकर वह वाराणसी के राजातालाब जा रहा था। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर छोटा मिर्जापुर के पास कोयला लदी ट्रक में भिड़ गई। जोरदार टक्कर से डीसीएम के परखचे उड़ गए। चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता जयकुमार खेती करते हैं। उनके पास तीन बीघा जमीन है। बड़ा भाई टेंपो चलाता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें