फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार ने पूरे किए सभी वादे’

Wed, 16 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस
विज्ञापन
यूपी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में प्रभारी मंत्री राम गोविंद चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पात्रों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक भी वितरित किया। म्योरपुर में श्रम विभाग से 13 लाभार्थियों को 12 लाख 40 हजार रुपये बांटा गया। कहा कि सपा सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं।
विज्ञापन


म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में बुधवार कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसान दुर्घटना बीमा एक लाख से शुरू की, जिसे अखिलेश यादव ने पांच लाख कर दिया। मृतक के परिवार को बहुत बड़ी राहत राशि दी। आजादी के बाद से श्रम विभाग अब जाकर अस्तित्व में आया है। विभाग के जरिये दस लाख 13 हजार को साइकल दी गई।

कार्यक्रम के बाद तीन लाभार्थियों को श्रम विभाग से 12 लाख 40 हजार रुपये मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना के तहत दिया गया। कार्यक्रम को विधायक रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, केदार यादव, अवधनारायण यादव, जुबेर आलम, बुद्धिनारायण यादव, शिव कुमार सिंह ने संबोधित किया।  संचालन केके सिंह ने की। इस दौरान वनवासी सेवा आश्रम की ओर से चलाई जा रही गरिमा परियोजना की महिलाओं और छात्राओं ने बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री राम गोविंद चौधरी से विद्यालयों में इंसिनेटर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


चोपन प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम कैलाश  सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।  संचालन विजय शंकर यादव ने की। शिक्षामित्र संघ ने बुधवार को म्योरपुर में आए प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने द्वितीय चरण में पूरे प्रदेश में 14 हजार शिक्षामित्रों में सोनभद्र के 908 अवशेष शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग की। मंत्री ने भरोसा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें