फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में दंपती के सपने हुए चकनाचूर : रात में बेटी ने लिया जन्म, सुबह दुर्घटना में पिता की माैत; मातम

Tue, 26 Nov 2024 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : हादसे की सूचना पाकर माैके पर म्योरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से भाई-बहन को अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टराें ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहत की हालत गंभीर बताकर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र के एक अस्पताल में भर्ती सुरेश की पत्नी फूलमति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई। म्योरपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भिजवाया गया।

विज्ञापन


सागोबांध के जिगन टोला निवासी सुरेश (25) की पत्नी फूलमति ने रविवार की रात म्योरपुर सीएचसी पर बेटी को जन्म दिया था। पत्नी के प्रसव के बाद सुरेश सोमवार की सुबह गांव गया। 

वहां से खाना के साथ ही अन्य जरूरी सामान लेकर सीएचसी लौटा। इसके बाद बाइक से दुद्धी स्थित कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बहन को लेने चला गया। 
विज्ञापन


बहन अनीता को लेकर लौटते समय रासपहरी में अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

म्योरपुर सीएचसी में भर्ती उसकी पत्नी फूलमति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पहली बेटी के जन्म को लेकर काफी खुश थे, लेकिन उनकी खुशियां मातम में बदल गई। पत्नी फूलमति ने बताया कि उनका विवाह इसी वर्ष हुआ था। बेटी को लेकन उनके कई अरमान थे, वे सब चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन

बालू लदा अनियंत्रित टीपर घर में घुसा
कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में बालू लादकर जा रहा अनियंत्रित टीपर एक घर में घुस गया। इससे घर में रखे कीमती सामान नष्ट हो गए। चालक सहित सवार तीन लोग बच गए। कुंडवा गांव निवासी हरिशंकर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रविवार को करहिया गांव की ओर से बालू लादकर आ रहा एक टीपर अनियंत्रित होकर उनके घर में घुस गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ घर में रखा अनाज एवं शादी के लिए रखे गए कपड़े एवं जेवर नष्ट हो गए। पिड़ित ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें