शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में बृहस्पतिवार को मानविकी संकाय की ओर से स्पंदन 2024 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ पिपरी अमित कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीत पेशकर प्रतिभा दिखाई।
सीओ अमित कुमार ने कहा कि आप सभी युवा हैं। देश का भविष्य आपके कंधे पर है। कठिन परिश्रम के बल पर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता, व्यक्ति की सोच बड़ी छोटी हो सकती है, इसलिए हर कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कार्मिक प्रबंधक एनसीएल पानी पंकज पांडेय ने कहा कि समाज और देश की जिम्मेदारी आप सभी युवाओं के कंधे पर है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र अफसाना प्रवीण ने एकल गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसी प्रकार काजल, पूनम, प्रतिज्ञा पाल, शुभांगी ने संयुक्त रूप से नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने को विवश कर दिया। इसी प्रकार छात्रों ने भी फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ.प्रभाकर लाल ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ.मानिकचंद पांडेय, डॉ. विनोद कुमार पांडेय, डॉ. अनिल कुमार दुबे, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ.मृत्युंजय कुमार पांडेय, डॉ. छोटेलाल प्रसाद, अजय लक्ष्मी, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया।