सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के रजखड़ गांव से रेनुकूट जाने वाली मार्ग पर बनी पुलिया बारिश में नीचे की मिट्टी कट जाने के कारण कारण क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिया के निर्माण कराए जाने और क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड लगाए जाने की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुछ साल पहले लाखों रुपये की लागत से सड़क और लउवा नदी पर पुलिया का निर्माण कराया था। निर्माण के कुछ साल बाद ही पुलिया की निचले हिस्से की मिट्टी बाढ़ में पूरी तरह बह जाने से पुलिया का निचला हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया। पिछले महीने हुई बारिश के कारण रीवा रांची मार्ग एनएच की पुलिया भी टूट गई थी। इस वजह से सभी गाडियां इसी मार्ग से होकर रेनुकूट आवाजाही कर रही थी। जिसके दबाव से खराब हो गई है। रजखड़ प्रधान और अपना दल एस युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने कहा कि कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी इस पुल पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संबंधित अधिकारियों को बताया गया है लेकिन अब तक पुल की मरम्मत नही हुई है और न पुल के क्षतिग्रस्त होने का कोई बोर्ड लगाया गया।