फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते का असर: सोनभद्र में गरज-चमक के साथ गिरी बिजली, बच्ची सहित छह की मौत, 12 झुलसे

Thu, 20 May 2021 08:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में मृतक के माता-पिता, भाई व एक अन्य बच्चा घायल हो गया। इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर से उठे ताउते चक्रवात के कारण पूर्वांचल में बीते दो दिनों से लगातार रह रहकर हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जान-माल का नुकसान हुआ है। सोनभद्र जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों व पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से एक दस वर्षीय बालिका सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटनाएं घोरावल, हाथीनाला, जुगैल, चोपन व बभनी थाना क्षेत्रों में हुईं। घोरावल के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से 12 मवेशी भी मर गए।

विज्ञापन


बभनी: थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई और पांच लोग झुलस गए। जिससे एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। दोपहर बाद बारिश हो रही थी। उसी समय बिजली गिरने से पांच लोग घायल हुए। घायलों में चिकित्सक को 10 वर्षीय लक्की को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

लक्की की मां सुनीता, बहन नैना, लाडो सभी निवासी अनपरा परासी व सीमा, सुनीता निवासी चैनपुर झुलस गए। ये सभी चैनपुर गांव में रिश्तेदारी में आए थे। चैनपुर में लक्की का ननिहाल है। इसी तरह अहिरबुढवा गांव में मनकुवारी(50) पत्नी प्रेम चेरो की की बिजली गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव में अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे खड़े युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार भारती(27) पुत्र राजकुमार भारती निवासी कोरची की मौत हुई है। इसी तरह हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव में संत कुमार (30) पुत्र जमुना बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। वह तेंदू पत्ता तोड़ रहा था।

चोपन: जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में दोपहर बाद दो सगे भाई बिजली की चपेट आकर झुलस गए। दोनों को चोपन सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। नंदलाल(33) एवं मनीष(21) एक साथ बैठे थे। तभी जोर से बिजली चमकी और दोनों को अपने आगोश में ले ली।

इसी तरह चोपन थाना क्षेत्र के हाईडिल कॉलोनी में मवेशी चराते समय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। रमेश (20) पुत्र राज कुमार चेरो पशुओं को लेकर घर से कुछ दूरी पर सिवान में चरा रहा था तभी तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी जिसके बाद वह पास में ही महुए के पेड़ के नीचे चला गया। वहीं घटना में जान गवां बैठा।

घोरावल: कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए। रेही निवासी शांति देवी (32) पत्नी जितेंद्र कुमार पाल, गीता (38) पत्नी सतेंद्र पाल, राधिका देवी (24) पत्नी हरेंद्र कुमार पाल,किरन (16) पुत्री लल्लन पाल एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी लोग घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गए।

वहीं रेही निवासी चौकीदार रामप्रसाद (40) पुत्र रामलखन भोर में चार बजे बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आ गए। बेलवनिया निवासी गीता देवी (26) पत्नी राकेश, विसुंधरी निवासी रीना (40) पत्नी महेंद्र भी बिजली की चपेट में आईं। सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द निवासी छविंदर बैसवार (25) पुत्र सिपाही लाल मवेशी चराने के दौरान झुलस गए।
विज्ञापन

सिंगरौली में दो की मौत 

सोनभद्र जिले से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित दो गांवों में बिजली गिरने से एक महिला व एक किशोरी की मौत हो गई। एक बालिका झुलस गई। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम डाला में बिजली गिरी जहां घर के बाहर आंगन में गुलाबकली (25) पत्नी शिवरतन सिंह गोंड़ निकल रही थी कि बिजली की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी।

वहीं दूसरी घटना जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई अमहवाडांड़ बसोर बस्ती में दोपहर एक बजे के आसपास हुुई। यहां बिजली गिरने से मायावती बसोर (16)  की मौत हो गई और उसकी बहन दस वर्षीय सोनकली झुलस गई। दोनों महुआ बिनने गईं थी।

कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौत हो गई। बिसहार, देवगढ़, वर्दिया गांव में दो-दो, मगरदहा, ढूटेर व मिझुन में एक-एक, बेलवनिया गांव में तीन मवेशियों की मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें