फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र अंतर्गत एक निजी कंपनी की कॉलोनी में स्थित डाकघर के समीप शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद निवासी सलीम (50) चुर्क स्थित एक निजी कंपनी में लगभग 15 साल से कार्यरत था। शनिवार की दोपहर वह साइकिल से कॉलोनी में जा रहे थे। डाकघर के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को कंपनी के एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने भाग रहे पिकअप को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें