आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयकर विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयकर अधिकारी सुमन कुमार देव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागरण लाना है। उन्होंने सभी आयकर दाताओं से निर्धारित समय पर आयकर जमा कर सरकार का सहयोग करने की अपील की। साइकिलिस्ट उत्कर्ष वर्मा के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली नगर के मेन चौक, स्वर्ण जयंती चौक, मारकुंडी घाटी से होकर सिविल लाइन रोड होते हुए पुन: आयकर दफ्तर आकर समाप्त हुई। आयकर अधिकारी सुमन कुमार देव ने बताया कि वित्त मंत्रालय व कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के निर्देशन में साइकिल यात्रा की शुरुआत छह जून को वाराणसी कार्यालय से की गई थी। इस मौके पर आयकर निरीक्षक सूर्यलाल, नवेंदु भट्टाचार्य, सुधीर, राजीव कुमार, व्यापार मंडल के मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर दास जैन, विमल अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, विनोद गर्ग, अधिवक्ता राम प्रसाद यादव, विनय कुमार पांडेय, विजय आदि मौजूद रहे।