फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: व्हाट्सएप कॉल पर युवक का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठे, आप ना करें ये गलती

Sun, 17 Jul 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक युवक को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। जैसे ही उसने कॉल रिसीव की, सामने एक अर्द्धनग्न युवती दिखाई दी। इसके बाद से युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं। यूपी के सोनभद्र जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो वॉट्सऐप से जुड़ा है। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल को रिसीव करना युवक को महंगा पड़ गया। युवक का व्हाट्सएप कॉल पर युवती ने अश्लील वीडियो बनाया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन


एक अन्य व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर इस फर्जीवाड़े में युवती का साथ दिया। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के चकचपकी निवासी युवक को 12 जुलाई की दोपहर एक अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया।

सीबीआई अफसर का नाम लेकर ठगे पैसे

जैसे ही उसने कॉल रिसीव की, सामने एक अर्द्धनग्न युवती दिखाई दी। यह देख उसने तुरंत कॉल कट कर दिया। इसके बाद एक लड़की का फोन आया और उसने पांच हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए एक लाख रुपये की मांग की।

रुपये न देने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल करने और कार्रवाई की धमकी दी। युवक ने घबराकर फोन पे ऐप के जरिए उनके द्वारा बताए गए अकाउंट नंबर पर 98300 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

दोबारा फिर से फोन आया और उसने 10 हजार की मांग की। थक हार कर युवक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर खोजबीन की जाएगी।

वॉट्सएप इस्तेमाल करते वक्त रहें सावधान 
हम अक्सर अपने वॉट्सएप में आए किसी भी लिंक पर बिना देखे क्लिक कर देते हैं। कई सरकारी एजेंसी हमेशा हमें अक्सर सतर्क करती रहती हैं कि बिना जानकारी के किसी लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि बाद में चलकर वो आपके लिए नुकसान साबित हो सकता है।
विज्ञापन

लिंक के अलावा आजकल वॉट्सएप वीडियो कॉल के जरिए भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। अनजान नंबर से जब भी कोई वीडियो कॉल आए तो उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा। कोई भी इस तरह के मैसेज करता है तो उसे ब्लॉक करें और उसकी पुलिस से शिकायत करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें