फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी आस्थावानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को मंदिरों के अलावा पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी थी। वहीं, नगर में वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। देर रात तक पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 457 जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। मंगलवार को सुबह पूजा पंडालों में मां दुर्गा की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए पट खोल दिए गए। रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक पर ऑटो मोबाइल्स संघ की तरफ से सजाए गए पूजा पंडाल में मंगलवार को दोपहर बाद श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचने लगे थे। सिविल लाइंस रोड, हाइडिल मैदान, रेलवे क्राॅसिंग, मेन चौक, मेन मार्केट, पन्नूगंज रोड, धर्मशाला चौक, साईं चौक, उत्तर मोहाल, शीतला मंदिर के पास, गुरुद्वारा के पास सजे पूजा पंडालों में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन किया गया। नगर के मेन मार्केट स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की तरफ से मंदिर में नौ दिनों से पूजा पाठ किया जा रहा है। आयोजक विजय जैन ने भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। नगर के चंडीहोटल, सदर ब्लॉक के नई बाजार, सिरपालपुर गांव में पूजा पंडाल में महाअष्टमी पर दर्शन पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। डाला संवाद के अनुसार, नगर के विभिन्न जगहों में आकर्षक व भव्य रूप से सजे पंडाल में मंगलवार को भक्तों ने दर्शन पूजन किया। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष रामनरायन गोंड के नेतृत्व में विद्वान पं.मनोज शुक्ला ने विधि-विधान से मां की आरती उतारी। रेक्सहवां सेक्टर बी स्थित परिसर में पं.उत्कर्ष पाण्डेय ने मां का पूजन किए। इसी तरह से चोपन, रेणुकूट, घोरावल, केकराही, करमा, शाहगंज, ओबरा, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर, शक्तिनगर समेत अन्य इलाकों में सजे पूजा पंडालों में मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर दर्शन पूजन को भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। हिंडाल्को रेणुसागर के आवासीय परिसर में स्थित पैरा डाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में सजाए गए पंडाल में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
-
महागौरी की पूजा के को मंदिरों में रही भीड़
-डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भी आस्थावानों ने लगाई हाजिरी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र/डाला। शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी को देवी मंदिरों में भक्तों ने महागौरी स्वरूप का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। फूल-माला, नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने मां का पूजन अर्चन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, कड़े माता शीतला मंदिर, सातो मईया शीतला मंदिर के साथ ही साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भी दर्शन पूजन को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम में सुबह आरती के बाद दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। कतार में खड़े भक्तों ने महागौरी के दर्शन किए। इसी तरह शक्तिनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, चोपनी के कुड़ारी स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर और अमिला धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें