फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बसों में बढ़ी भीड़, सीट के लिए परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली की छुट्टियां बीतने के बाद लोग कार्यस्थल पर लौटने लगे हैं। वहीं छठ पूजा के लिए बाहर से आने वालों का भी क्रम शुरू हो गया है। इसके चलते बसों में भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को जिले से होकर गुजरने वाली बसों में यात्रियाें की बेतहाशा भीड़ रही। सीट न मिलने से कइयों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। बस पर सवार होने के लिए रोडवेज व प्राइवेट स्टैंड पर भी यात्री काफी देर तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

चार राज्यों की सीमा से सटे जिले में सड़क परिवहन ही यातायात का प्रमुख साधन है। वाराणसी से शक्तिनगर के बीच सोनभद्र, विंध्यनगर, कैंट, जीरो रोड, मिर्जापुर डिपो की बसों का संचालन होता है। इस रुट की बसों में सोमवार की शाम से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को पूरे दिन जिले से गुजरने वाली अधिकांश बसें यात्रियों से भरी रहीं। विंढमगंज, दुद्धी, कोन, रामगढ़ आदि क्षेत्रों में जाने वाली प्राइवेट बसों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। बुधवार से इसमें इजाफा की उम्मीद जताई जा रही है। बसों में यात्रियों को सीट के लिए जूझना पड़ रहा था। बसों के अलावा इन रूटों पर संचालित जीप, टेंपाे आदि सवारी वाहनों में भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली के बाद ड्यूटी पर जाने वालों के साथ ही छठ पूजा के लिए आने वालों की संख्या भी अधिक है। रोडवेज डिपो के एआरएम विश्राम के मुताबिक यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर पहले से ही अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें