फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरों को दबोचा

Thu, 21 Sep 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
बरामद असलहे व रुपये।
विज्ञापन
राबट़र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार की रात पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी फायरिंग कर भाग निकला। तलाशी के दौरान युवकों के पास एक तमंचा, तीन कारतूस, मिर्जापुर के एक व्यक्ति से लूटे गए 12 हजार रुपये सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।  
विज्ञापन

बुधवार को शहर कोतवाली मेें सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे स्वाट टीम के प्रभारी, कोतवाल, राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाहगंज की तरफ से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोका, तो उस पर सवार तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो एक युवक ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान करमा थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ गांव के राहुल उर्फ पिंटू, मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के घरम्मरपुर के दीपक पटेल के रूप में हुई। उनके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक, लूट का 12 हजार नकद, एक टैबलेट, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों ने मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र से 13 सितंबर 2017 को एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये, एक टैबलेट और मोबाइल लूटा था। भागने वाले साथी की पहचान अशोक कोल के रूप में हुई है। दीपक के खिलाफ सोनभद्र और मिर्जापुर में तीन और राहुल के विरुद्घ चार मुकदमे दर्ज हैं।  एसपी ने लुटेरों को पकडने वाली टीम को पांच हजार पुरस्कार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें