फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए जा रही महिला के साथ पड़ोसी ने सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 14 Oct 2020 10:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने तहरीर देकर बताया है कि बीते 20 सितंबर की रात करीब आठ बजे अपने घर से कुछ दूर पर शौच के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


उसी दौरान उसके घर के पास रहने वाला विजयलाल जबरन उठाकर एक भीटा पर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसकी मां, पिता व चाचा मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौका देखकर विजयलाल फरार हो गया। जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला की तहरीर पर आरोपी विजयलाल के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें