फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तमंचे के बल पर पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Oct 2020 07:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में तमंचे के बल पर पति के सामने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


साथ ही जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने नसरापुर निवासी रामशंकर, शेरचंद्र, नितिन, राममोहन और मोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि 5 अगस्त 2020 को आरोपी उसके घर आए। दरवाजे पर उसके पति को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को मारपीट कर घायल कर दिया।

इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें