फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्याकर शव जलाया

Mon, 07 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगवां थाना अंतर्गत खोड़वा पहाड़ इलाके के केसर गांव में शनिवार की देर शाम एक किशोर का शव अधजले हाल में पाया गया। रात में पहुंची पुलिस ने शरीर पर दिखे चोटों के निशान पर हत्या की पुष्टि की। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए रविवार को प्रशासन चौकन्ना रहा।परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। शक के आधार पर तीन को हिरासत में ले ले लिया गया है। बरगवां थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी राजेंद्र कोल (16) पुत्र शिवराम शुक्रवार की रात घर से बाजार के लिए निकला था लेकिन लौटा नहीं।

आशंका जताई जा रही है कि बाजार से घर लौटते वक्त राजेंद्र की हत्या कर दी गई और शव को जलाकर कसर गांव के पास खोड़वा पहाड़ के निकट फेंक दिया गया। देर शाम लोगों की शव पर नजर पड़ी। मामले में एक समुदाय विशेष की संलिप्तता की चर्चा के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


इसको देखते हुए पुलिस और खुफिया तंत्र से जुड़े लोग भी तेजी से सक्रिय हो गए। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें