फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के घर 20 लाख की चोरी

Sun, 06 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूचा राजाजी मोहल्ला में बेटी की शादी के लिए मकान पर ताला डालकर गए मैरिज होम में व्यापारी के घर से चोर करीब 20 लाख के गहने-नगदी ले गए। इस दौरान चोरों ने परिवार के दो और घरों के भी ताले तोड़ डाले। लेकिन सामान लेने जाने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन



मोहल्ला कूचा राजाजी निवासी मुकेश पुत्र राधेश्याम शर्मा समेत उसके भाइयों के मकान आसपास हैं। मुकेश का किराने की दुकान है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम मुकेश शर्मा की बेटी की शादी नगर के पंचावटी मैरिज होम में थी। परिवार के लोग साढे़ नौ बजे के करीब मकान पर ताला लगाकर मैरिज होम में चले गए।

लेकिन साढे़ दस बजे के बाद आसपास के लोगों ने मुकेश शर्मा के मकान का ताला टूटा देख परिजनों को जानकारी। परिजन पहुंचे तो देखा कि तीन मंजिल तक कमरों के व सेफ अलमारियों के ताले टूट हुए थे। कमरों में सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चोर सात लाख की नगदी, तीन सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां, कुंडल, तीन सोने की अंगूठी, पैंडल, एक लाख की खरीज व छोटे नोट, 20 साड़ियां, 25 जोड़ी मर्दाने कपड़े, 20 लेडिज सूट, छह जोड़ी पाजेब, दो पिठू बैग आदि सामान चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान की कीमत बीस लाख के करीब बताई जा रही है। उधर, चोरों ने मुकेश के भाई सुभाष व ज्वाहर के घर के भी ताले तोड़े, लेकिन आरोपी सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। कोतवाली प्रभारी बीएस बिसारे का कहना है कि जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें