फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी में दिनदहाड़े लाखों चोरी

Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर नकदी सहित जेवरात उड़ा ले गए। दिनदहाड़े चोरी से नगर में हड़कंप मच गया है। पुलिस तहरीर पाकर आगे की कार्रवाई में लग
विज्ञापन

गई है।


पिपरी नगर पंचायत के वार्ड सात मुरलीगढ़ी मेें उमेश श्रीवास्तव का मकान है। घर में महज तीन सदस्य उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव और पुत्री कामायनी श्रीवास्तव रहती हैं। बुधवार सुबह ही उमेश पत्नी के साथ वाराणसी रिश्तेदार के यहां गए थे। पुत्री कामायनी भी विद्यालय में पढ़ाने चली गई। दोपहर बाद करीब दो बजे स्कूल से वापस आई तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गई। उसे लगा कि घर में कोई मौजूद है।


वह आसपास के लोगों को बुलाने गई कि इसी बीच चोर भी आहट पाकर भाग निकले। आसपास के लोग जब घर मेें पहुंचे तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था। पुत्री कामायनी ने पुलिस को दी तहरीर मेें लिखा है कि घर से रुपये, अंगूठी, चेन, पायल सहित करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। थानाध्यक्ष भारत भूषण तिवारी ने कहा कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। वार्ड सात के सभासद दिनेश तिवारी ने घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें