फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों की सूचना, पुलिस हलकान

Thu, 30 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
Mahindra Scorpio
विज्ञापन
पूर्वांचल के दो कुख्यात शूटरों जिले में आने की सूचना पर पुलिस मंगलवार की सारी रात परेशान रही।  इससे पूरा पुलिस महकमा सारी रात हलकान रहा। सूचना थी कि उन्होंने खनिज व्यवसायियों से मुलाकात की और बातचीत की। मगर पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई। इससे पहले राबर्ट्सगंज में स्थित एक होटल से दो शूटरोें को पुलिस ने पकड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक रात करीब दस बजे 11 बजे वाराणसी के नंबर वाली एक स्कार्पियो से गाजीपुर और मऊ के दो शूटर राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी समिति परिसर में घूमते देखे गए। यहां पहले से दो स्कार्पियो में सवार गिट्टी, बालू के व्यवसायियों से उन्होंने मुलाकात की। उनके बीच 15 मिनट तक गोपनीय वार्ता भी हुई। इसके बाद यहां से शूटरों की स्कार्पियो मारकुंडी की ओर निकल गई। चुर्क तिराहे के समीप भी कुछ देर रुक कर शूटरों ने एक व्यक्ति से बातचीत की।


रात 12 बजे जिले में शूटरों के गतिविधियों की भनक लगने के बाद जिले भर की पुलिस सक्रिय कर दी गई। राबर्ट्सगंज में स्थित होटलों और ढाबों को फोर्स के साथ कोतवाल अबरार अहमद और कस्बा चौकी इंचार्ज ने तलाशी ली। बुधवार सुबह  छह बजे तक बढ़ौली चौक, उरमौरा, हिंदुआरी समेत अन्य स्थानों पर चार पहिया वाहनों चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले में शूटर कहीं भी होंगे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों को पनाह देने वालों को पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें