फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणु नदी में धड़ल्ले से  बालू का अवैध खनन 

Fri, 22 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
रेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में स्थित रेणु नदी में गुरुवार की रात खान विभाग की टीम ने बालू का अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन को सीज कर दिया। खनन कर्मियों को देखते ही अवैध खनन कराने वाले रात का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। खान विभाग डेढ़ सौ घन मीटर अवैध बालू का खनन कराने के आरोप में अमित सिंह से पेनाल्टी वसूलने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रात लगभग नौ बजे सर्वेयर वेदप्रकाश शुक्ला, संतोष पाल, खनिज सचल दस्ता के प्रभारी अरशद अहमद और रंजन वर्मा बर्दिया गांव में स्थित रेणु नदी में पहुंचे तो पोकलेन से बालू का अवैध खनन कार्य कराने वाले भागने लगे। 

खनन कर्मियों ने उनका कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वे भागने मेें सफल रहे। इसके बाद पोकलेन को कब्जे में लेकर उसे सीज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने नदी से निकाली गई बालू की नाप-जोख की तो पता चला कि करीब डेढ़ सौ घन मीटर में बालू का अवैध खनन कराया गया है।सर्वेयर संतोष पाल ने बताया कि देवरिया जिले के अमित सिंह ने रेणु नदी में डेढ़ सौ घन मीटर में बालू का अवैध खनन कराया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से अमित से पेनाल्टी वसूलने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सोन नदी और रेणु नदी में लीज से बढ़ कर अवैध खनन कराने वाले अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है और वे लोग खुद को बचाने की जुगत में जुट गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें