फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका, अंतिम संस्कार करने से इनकार कर परिजनों ने किया रोड जाम

Mon, 07 Oct 2019 06:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
रोड पर हत्या की जांच करने का मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में दो दिन से लापता बच्चे का शव घर के पीछे कुएं में रविवार दोपहर को मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को कोन क्षेत्र में चक्का जाम कर दिया। उधर सुनील कुमार को रोरवा में पांडु नदी पर बेटे का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जाम लगाने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया तो नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि जब तक हत्या का खुलासा नहीं  होगा और उच्चधिकारि मौके पर नहीं आएंगे तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा।

बीते शुक्रवार को कोन बाजार निवासी सुनील का बेटा सूरज कुमार अपने घर से दस रुपये लेकर बगल के ही दुकान में सामान लेने गया था। काफी समय बीतने के बाद भी बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह मिला नहीं। शनिवार को सुनील कुमार ने बेटे के गायब होने की तहरीर प्रभारी निरीक्षक को देते हुए एक दुकानदार पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कोन स्थित एक कुएं में बोरे में लड़के का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। सूरज मूकवधिर भी था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने लगी तो लोगों ने रोक दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

नाराज लोगों का कहना था कि सुनील ने बेटे के गायब होने की सूचना दी थी, लेकिन एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व ही बालक की हत्या कर दुकानदार ने छुपाया था और मौका पाकर शव कुएं में फेंक दिया। सीओ ने नाराज लोगों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें