फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, 3 घायल

Tue, 09 Jun 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौराहे के पास ओवरब्रिज पर मंगलवार की सुबह आक्सीजन सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक की चपेट में बाइक सवार तीन लोग आ गए। इससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले की चननी खरौंधी गांव की रहने वाली रेनू (34) पत्नी रमेश सेठ और उसका बेटा प्रिंस (13) राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मानपुर तियरा गांव में डब्बल (25) पुत्र रामचंद्र के यहां रिश्तेदारी में आए थे। यहां प्रिंस की तबीयत खराब हो गई।

इस पर डब्बल रेनू और प्रिंस को बाइक पर बैठाकर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जा रहा था।

वह ओवरब्रिज से होकर अस्पताल की ओर रवाना हुआ और बढ़ौली चौराहे पास पहुंचा था कि इसी दौरान गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक वाराणसी से चोपन की ओर जा रहा था।

 ट्रक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में बाइक सवार तीनों को चोट आई लेकिन ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद वह मौके पर फरार हो गया। यह संयोग रहा कि ट्रक ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


 बभनी प्रतिनिधि के अनुसार सीमेंटेड शीट लेकर एक ट्रक वाराणसी से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह करीब सात बजे ट्रक बभनी बाजार से चंद कदम दूर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें