फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगोरी,गोठानी में अवैध बालू साइट का खुलासा

Thu, 14 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
तीन माह से लगे रेत के ढेर से लाोग चुराने लगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर बुधवार को जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी और गोठानी गांव में एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने खान विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने अवैध खनन के आरोप में एक पोकलेन मशीन व बालू परिवहन करने के आरोप में पांच ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया। जांच में पता चला कि 245 घन मीटर में अवैध खनन हुआ है। उधर अधिकारियों को देखते ही खनन कार्य कराने वाले भाग निकले।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व ही अमर उजाला ने अवैध रूप से संचालित इस साइट का खुलासा किया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम ने यह कार्रवाई की। जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी और गोठानी में बालू का खनन सोन नदी से जोरों पर हो रहा था। अवैध रूप से संचालित इस बालू साइट का खुलासा दो दिन पूर्व ही अमर उजाला ने किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इसे संज्ञान में लिया और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। 


डीएम सीबी सिंह को सूचना मिली कि अगोरी और गोठानी गांव में स्थित सोन नदी में कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम हर्षदेव पांडेय और खान विभाग सर्वेक्षक राजनाथ व वेद प्रसाद शुक्ला सोन नदी में छापेमारी की तो शिकायत सही निकली। अधिकारियों को देखते ही खनन कार्य कराने वाले इधर-उधर भागने लगे। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन और बालू लोड कर खड़े  तीन ट्रक और लादने के लिए खड़े दो ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 245 घन मीटर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि खान अधिकारी को अवैध खनन कराने वालों को चिह्नित कर उनसे राजस्व की वसूली करने का निर्देश दे दिया गया है। कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बताते चलें कि अमर उजाला ने अवैध रूप से संचालित इस बालू साइट का खुलासा किया था और दो बार खबरें प्रकाशित किया था। इस पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें