फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से किशोर फरार

Thu, 14 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrested teenager - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बाल सुधार गृह से पुरकाजी निवासी एक किशोर के भाग जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली और सुधार गृह के स्टाफ ने घंटों उसकी तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने पुरकाजी पुलिस को आरोपी की तलाश में लगाने को कहा है। 
विज्ञापन


आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह में बंद किशोर पुरकाजी के मोहल्ला झोंझगान निवासी परवश पुत्र सुलेमान और अरविंद पुत्र रामशरण की तबियत खराब हो गई। स्टाफ ने दोनों को चार होमगार्ड के साथ जिला चिकित्सालय भेजा।

चिकित्सकों ने उनका उपचार कर दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों को वापस भेज दिया। वापसी में अरविंद तो सुधार गृह पहुंच गया। परवश को लेकर गए दोनों होमगार्ड में से एक वही अस्पताल  में रुक गया और दूसरा उसे लेकर सुधार गृह की ओर चल दिया।
विज्ञापन


आर्यपुरी केे पास उसने होमगार्ड से झटके से हाथ छुड़ाया और वहां से भाग खड़ा हुआ। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी की कुछ समझ में नहीं आया। होमगार्ड ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन वह गलियों में गुम होकर गायब हो गया।

होमागार्ड ने बाल सुधार गृह में सूचना कर दी। किशोर के भाग जाने के सूचना पर वहां हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने चारों और पुलिस को दौड़ाया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

सूचना पर शहर कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बाल सुधार गृह पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुरकाजी पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन वहां भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

बाल सुधार गृह के सहायक अधीक्षक आशाराम की  ओर से बंदी के  फरार होने की तहरीर दे दी गई है। सुधार गृह के कर्मचारियों ने पुरकाजी जाकर किशोर के परिजनों से मुलाकात की और उनसे तलाश में सहयोग करने के लिए कहा।

पांच माह पूर्व हुआ था अरेस्ट
बाल सुधार गृह से फरार हुए किशोर को पांच माह पूर्व चोरी करने के  आरोप में पुरकाजी थाने से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी परवश 26 नवंबर 2015 को कस्बे के ही अपने दो साथियों राहुल और शादाब के साथ पुलिस ने एक व्यापारी की दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने तीनों को मामले में पकड़कर जेल भेज दिया था। राहुल और शादाब की कुछ दिन पूर्व जमानत हो गई थी। जल्दी ही इसकी भी होने वाली थी, लेकिन जमानत होने से पहले ही वह सुधार गृह से भाग गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें