फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता सहित छह पर लूट का मुकदमा

Fri, 12 Feb 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे में डॉक्टर और अधिवक्ताओं के बीच विवाद तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार रात पुलिस ने देर रात डॉ. लवकुश प्रजापति की तहरीर पर  अधिवक्ता सहित छह के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। जबकि इसी मामले में दस फरवरी को पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर डाक्टर लवकुश प्रजापति सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता रविंद्र नाथ एवं उनकी पत्नी और दो अज्ञात के खिलाफ लूट और मारपीट की तहरीर दी थी। आरोप है कि नौ फरवरी की शाम को आरोपीगण प्रसाद कुंवर हास्पिटल में पहुंचे।


डॉक्टर के चैंबर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज की। इसके अलावा एक लाख रुपये की मांग भी की गई। न देने पर अस्पताल में आग लगाने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूर्व बार अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मजिस्ट्रीयल जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें